India vs England: ODI Series Preview
क्रिकेट

India vs England: ODI Series Preview

13 जुलाई 2026 को 09:16 pm बजे
1,000 Views
शेयर करें:
टी20 सीरीज़ खत्म हो गई। अब बारी है वनडे फॉर्मेट की। और इस सीरीज़ में स्टोरीलाइन्स की कमी बिल्कुल भी नहीं है। रोहित शर्मा की वापसी। विराट कोहली की वापसी। जसप्रीत बुमराह की वापसी। और पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ में कप्तानी करेंगे शुभमन गिल। दूसरी तरफ इंग्लैंड भी अपनी सबसे मज़बूत व्हाइट-बॉल टीम के साथ उतरेगा। इस सीरीज़ में कुछ अहम बैटल्स देखने लायक होंगी। सबसे पहली बैटल रोहित शर्मा और शुभमन गिल बनाम जोफ्रा आर्चर। देखने वाली बात होगी कि भारतीय ओपनर्स इंग्लिश कंडीशंस में जोफ्रा आर्चर की एक्स्ट्रा पेस और मूवमेंट को कैसे टैकल करते हैं। दूसरी बैटल विराट कोहली बनाम आदिल राशिद। यकीनन वनडे क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाज़ों में से एक विराट कोहली भी क्वालिटी लेग-स्पिनर्स के खिलाफ कभी-कभी संघर्ष करते दिखे हैं। तो इस सीरीज़ में देखना होगा कि आदिल राशिद हावी होते हैं या विराट कोहली। तीसरी और शायद सबसे हाई-क्वालिटी बैटल जो रूट बनाम जसप्रीत बुमराह। एक तरफ दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज़ गेंदबाज़, दूसरी तरफ मॉडर्न एरा के सबसे महान टेस्ट बल्लेबाज़ों में से एक, जो रूट। और आखिर में हैरी ब्रूक और जोस बटलर बनाम कुलदीप यादव। अगर भारत को ये सीरीज़ जीतनी है, तो मिडिल ओवर्स में विकेट निकालने होंगे। और इंग्लैंड के मिडिल ऑर्डर की सबसे बड़ी ताकत हैं हैरी ब्रूक और जोस बटलर। अगर कुलदीप यादव इन दोनों को कंट्रोल कर लेते हैं, तो भारत के सीरीज़ जीतने के चांस काफी बढ़ जाएंगे। तीन मैच, तीन अलग वेन्यू और शायद इस साल की सबसे दिलचस्प वनडे सीरीज़। अब देखना सिर्फ इतना है कि सीरीज़ अपने नाम कौन करता है—इंग्लैंड या भारत?

टिप्पणियां (1)

R

Rahul Singh

17 June, 2026, 11:45 AM

बहुत ही अच्छी और सटीक जानकारी दी है।

India vs England: ODI Series Preview - EKTak