
देश
6.2 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में महसूस हुए तेज झटके
शेयर करें:
नई दिल्ली/27 जून 2026:
अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके शनिवार शाम दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए। इससे लोगों में दहशत फैल गई और वे अपने घरों से बाहर निकल आए।राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, 6.2 मैग्नीट्यूड का यह भूकंप आज शाम 7:04 बजे (IST) अफगानिस्तान में आया। इसके झटके दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर तक महसूस किए गए।आंखों देखी हालत:
दिल्ली-NCR के कई इलाकों में लोग लिफ्ट, बिल्डिंग की सीढ़ियों और खुली जगहों की ओर भागे। कई जगहों पर पंखे हिलते नजर आए और बिस्तर व फर्नीचर भी हिले। झटके करीब 10-20 सेकंड तक चले।नुकसान की जानकारी:
अभी तक भारत में किसी प्रकार के जान-माल की क्षति या बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है। हालांकि अफगानिस्तान में भूकंप का केंद्र होने के कारण वहां नुकसान की संभावना जताई जा रही है।क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
यह क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील है। अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा के पास स्थित हिंदूकुश क्षेत्र अक्सर भूकंप आता रहता है।सुरक्षा एडवाइजरी जारी आफ्टरशॉक की आशंका बनी हुई है।
भूकंप आने पर शांत रहें, भारी सामान के नीचे न जाएं।
इमारत से बाहर निकलकर खुली जगह में रहें।
अधिक जानकारी
NCS और राज्य आपदा प्रबंधन विभाग लगातार निगरानी कर रहे हैं। नई जानकारी आने पर अपडेट किया जाएगा।
